Current Affairs Hindi, Free Samanya Gyan


दैनिक सामान्य ज्ञान एवं समसायिक घटनाएं 

- 21 अप्रैल 2020 







1- दिल्ली का नरुला क्वॉरेंटाइन केंद्र सेना के हवाले प्रबंधन 


  • दिल्ली का नरुला क्वॉरेंटाइन केंद्र कोविड  19 रोगियों के लिए भारत के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है।

  • 1000 लोगों से भी अधिक को संभालने के लिए बनाया केंद्र अब सेना के डॉक्टरों द्वारा चलाया जाएगा। 


 2- कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए तैयार किया गया प्रोटीन से भरपूर बिस्किट 




  •  यह बिस्कुटउत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक निर्माण इकाई में तैयार किया जा रहा है जिसका फार्मूला केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) द्वारा विकसित किया गया है। 

  •  इस बिस्कुट में अन्य बिस्किट से 14% अधिक प्रोटीन होता है तथा इस बिस्कुट की कुल भाग का 9% भाग प्रोटीन है। 

  •  प्रारंभ में दिल्ली के AIIMS एम्स अस्पताल में यह बिस्कुट प्रदान कराया गया है। 


 3- भारतीय दवा कंपनी एलेंबिक अमेरिका को दवा प्रदान करवाएगी 




  •  दवा बनाने वाली कंपनी एलेंबिक ने अमेरिका से alcaftadine ophthalmic मिश्रण को प्राप्त करवाने का ऑर्डर पाया है। 

  •  इस आर्डर को प्राप्त करने के लिए अमेरिकी खाद्य एवं दवा अधिकरण द्वारा सहमति भी प्रदान कर दी गई है। 


 4- 20 अप्रैल को चीनी भाषा दिवस मनाया गया 




  •  संयुक्त राष्ट्र संघ प्रत्येक वर्ष 20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस के रूप में मनाता है। 

  •  चीनी भाषा के रूप में संयुक्त राष्ट्र ने सर्वप्रथम किस दिन को 12 नवंबर 2010 से मनाना प्रारंभ किया था। 

  •  वर्ष 2011 से चीनी भाषा दिवस 20 अप्रैल से मनाया जाने लगा। 

 5- 21 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया गया। 




  • संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस के रुप में मनाया जाता है। 

  •  पहली बार अंतर्राष्ट्रीय रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस 21 अप्रैल 2018 को मनाया गया था। 

 6- कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन के विकास के लिए समन्वयक एजेंसी घोषित 



  •  भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जैव प्रौद्योगिकी विकास विभाग को केंद्रीय समन्वय एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।  
  • यह संस्था कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए टीकों के विकास पर ध्यान देगी। 

  •  इस कार्य के संपादन में आयुष, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, स्वास्थ्य एवं सेवा महानिदेशक के अलावा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

 7- गोवा देश का पहला ग्रीन राज्य घोषित 



  •  भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा देश का पहला ऐसा राज्य घोषित हुआ है जो आपको कोरोना से पूर्णतया मुक्त है। 

  •  3 अप्रैल 2020 के बाद से एक भी कोरोना मरीज के नहीं पाए जाने के कारण गोवा अब कोरोना  संक्रमण मुक्त पहला राज्य बना है। 

 8- उत्तर प्रदेश सामुदायिक रसोई एवं सामुदायिक आश्रयों  को जियो टैग करने वाला देश का पहला राज्य।  



  • 19 अप्रैल 2020 को उत्तर प्रदेश 75 जिलों में अपने सामुदायिक रसोई और सामुदायिक आश्रयों को जियो टैग करने वाला देश का प्रथम राज्य बना। 

  •  उत्तर प्रदेश में यह कार्य गूगल के साथ जियो टैग कम्युनिटी को विकसित करके किया है।

समसामयिक समाचार रोज हिंदी में पढ़िए 15 मई 2024 Current affairs today GK Hindi current affairs

  समसामयिक समाचार रोज हिंदी में पढ़िए 15 मई 2024 Current affairs today GK Hindi current affairs प्रश्न 1 -प्रत्येक वर्ष 15 मई को कौन सा दिवस...

Trending